IMF द्वारा विकास पूर्वानुमान बढ़ाने पर PM मोदी ने कहा, ‘भारत विकास का पावरहाउस

*1* IMF द्वारा विकास पूर्वानुमान बढ़ाने पर PM मोदी ने कहा, ‘भारत विकास का पावरहाउस

*2* आईएमएफ के विकास पूर्वानुमान पर टिप्पणी करते हुए, पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “हमारे लोगों की ताकत और कौशल से संचालित, भारत एक वैश्विक उज्ज्वल स्थान, विकास और नवाचार का एक पावरहाउस है। हम अपनी यात्रा को मजबूत करना जारी रखेंगे।” एक समृद्ध भारत, हमारे सुधार पथ को और बढ़ावा देगा।

*3* अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 6.3 फीसदी करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश विकास का पावरहाउस है और दुनिया में उसका उज्ज्वल स्‍थान है।

*4* भारत दुनिया की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था है. विश्व बैंक, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से लेकर दुनिया की तमाम वैश्विक संस्थाओं का मानना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में जिस गति से विकास करने की क्षमता है, वो दुनिया की किसी और अर्थव्यवस्था में नहीं है

*5* राजस्थान में वोटिंग की तारीख बदलने की मांग, सांसद पीपी चौधरी ने चुनाव आयुक्त को लिखा लेटर, देवउठनी एकादशी के कारण आएगी परेशानी, इस दिन राज्य में करीब 45 हजार शादियों की संभावना है, इस कारण मतदान प्रतिशत प्रभावित हो सकता है

*6* केजरीवाल बोले- हमें खत्म करना चाहते हैं PM, हमारे खिलाफ 170 से ज्यादा केस, 140 के फैसले हमारे पक्ष में; एक पैसे का घोटाला नहीं

*7* बालासोर ट्रेन हादसा, 28 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार हुआ, 3 महिलाओं ने मुखाग्नि दी, कहा- हो सकता है वे पूर्वजन्म के संबंधी हों

*8* पाकिस्तान में मारा गया पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ, भारत में था मोस्ट वॉन्टेड

*9* सपा नेता आजम खां के बेटे को सुप्रीम कोर्ट से झटका, आपराधिक मामले में अंतरिम राहत देने से इनकार

*10* अमानतुल्लाह खान ने करप्शन से खूब प्रॉपर्टी बनाई, छापेमारी में मिल गए सबूत: ED

*11* कांग्रेस ने किया फलस्तीन का समर्थन, असम सीएम बोले, ‘देशहित को दांव पर लगाना कांग्रेस का डीएनए

*12* बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन 81 साल के हो गए, अमिताभ का जन्म 11 अक्टूबर, 1942 को इलाहाबाद ( प्रयागराज) में हुआ था।

*13* अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 15 होस्ट करते नजर आ रहे हैं। बिग बी जल्द ही टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के साथ फिल्म ‘गणपत’ में नजर आएंगे। इसके अलावा वो फिल्म ‘उमेश क्रॉनिकल्स’, ‘कल्कि 2898 AD’, ‘थलाइवर 170’ और ‘सेक्शन 84’ में भी नजर आएंगे

*14* त्योहारों से पहले महंगाई ने दी राहत, सस्ती हुई दालें और सब्जियां, एक महीने में 4 फीसदी तक कम हुए भाव

*15* वर्ल्ड कप में भारत-अफगानिस्तान मैच, अफगानिस्तान को दूसरा झटका, हार्दिक की बॉल पर शार्दुल ने गुरबाज का शानदार कैच लपका

*16* गाजा में हमास को ट्रेनिंग देने वाली इस्लामिक यूनिवर्सिटी पर इजरायली एयरफोर्स ने की बमबारी, कई इमारतें नष्ट

*17* इजराइल का हमास मिलिट्री कमांडर के घर पर अटैक, भाई की मौत; अमेरिका ने गोला-बारूद की पहली खेप भेजी; अब तक 2,150 की मौत

*18* बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों में जोरदार उछाल
*==============================*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *