झांसी।*आज 5/6/24 विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में संस्कार संरक्षण समिति झांसी द्वारा लक्ष्मी तालाब के आसपास स्थापित पार्क में वृहद वृक्षारोपण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया पैनेलिस्ट श्री अनुभव चक जी उपस्थित रहे जिन्होंने सर्वप्रथम वृक्षों का रोपण किया एवं इस सहारनिये कार्य के लिए समिति को सुभकामनाएं दी साथ ही आज के परिवेश में वृक्षों के महत्व के बारे में प्रकाश डाला*
*इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विकास कुशवाहा जी एवं नगर निगम पार्षद सरदार वीर सिंह जी अरविंद खटीक जी एवं राहुल कुशवाहा जी आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन कर रहे संस्था के अध्यक्ष सुशील जांगड़े ने सभी अतिथियों का स्वागत किया.!*
*कार्यक्रम में समिति के सदस्य जितेंद्र खरे, मोहन खस, मोनू रत्नाकर, संदीप चंदेरिया, चंदन असौलिया महेंद्र ढाड़ी उपस्थित रहे अंत में शानू शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया*
Jhansi: विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में संस्कार संरक्षण समिति द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम
