Jhansi: देशभर की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम करेगा कैट, पूनम गुप्ता

झांसी आज उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के केंद्रीय कार्यालय पर देश का सबसे बड़ा व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती पूनम गुप्ता नई दिल्ली,ने महिलाओं एवं व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कैट की प्रथम प्राथमिकता है कि देशभर की महिलाओं को उद्योग और व्यापार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना इसी संदर्भ में 28 और 29 सितंबर 2024 को नई दिल्ली होटल अशोका में एक राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार भी आयोजित किया जा रहा है जिसमें विशेष रूप से नीता अंबानी, स्मृति ईरानी एवं अन्य औद्योगिक घराने के लोग व्यापारियों को संबोधित करेंगे साथ में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मुख्य धारा से जोड़ते हुए व्यापार को नया आयाम देंगे
पूनम गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के लिए केंद्र एवं उत्तर प्रदेश शासन द्वारा तमाम योजनाएं चल रही हैं उन सब का लोगों को लाभ मिलेगा आपने कहा है कि कैट ने सरकार से मांग की है कि आजादी के पहले के बने हुए व्यापारियों पर कानून की भी पुनः समीक्षा की जाए !
बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी ने कहां की अतिशीघ्र संपूर्ण प्रदेश में व्यापारिक जागरूक रथ यात्रा निकाली जाएगी एवं क्षेत्रवार व्यापारी की समस्या का निदान किया जाएगा
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश महिला व्यापार मंडल की जिला अध्यक्ष शालिनी गुरबक्शनी, महानगर अध्यक्ष माला मेहरोत्रा, संरक्षक संजना पटवारी, प्रेमलता सेन, सीमा शर्मा, कीर्ति सक्सेना, मनीषा, जिला अध्यक्ष अभिषेक सोनकिया ,वीरेंद्र वर्मा, संजय गुप्ता, रानू रैकवार आदि ने अपने विचार व्यक्त किया, बैठक का संचालन कैट जिला अध्यक्ष अभिषेक सोनकिया आभार मानसिंह पाल ने व्यक्त किया
धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *