Jhansi: इंडिया गठबंधन प्रत्याशी प्रदीप जैन के नामांकन में उमड़ा जन सैलाब

लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

झांसी : आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (इंडिया गठबंधन )के प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य ने भारी जनसमूह के साथ नामांकन किया। जुलूस का शुभारंभ काली माता के दर्शन करने के बाद शुरु हुआ। जिसमें झांसी- ललितपुर लोकसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उत्साह के साथ इंडिया गठबंधन जिंदाबाद के नारे लगाते हुए काली माता मंदिर से लक्ष्मी गेट, बड़ा बाजार, मालिनो का तिराहा, बिसाती बाजार , गंधीघर का टपरा, सराफा बाजार से जवाहर चौक पहुंचा यहां पर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, तदोपरांत सिंधी तिराहा, रानी महल, मिनर्वा चौराहा, अंदर सैयर गेट, गोविंद चौराहा, खुशीपुरा से होते हुये कुंज वाटिका केंद्रीय चुनाव कार्यालय जाकर संपन्न हुआ।
जुलूस का जगह जगह प्रदीप जैन को माला पहनाकर लोगों ने स्वागत किया ओर पुष्पवर्षा की।

कचहरी चौराहा पर संविधान निर्माता डा. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कलेक्ट्रट पहुँचकर प्रदीप जैन आदित्य ने दो सैट में अपना नामांकन दाखिल किया। पूर्व सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव व पूर्व पार्षद मुकेश अग्रवाल उनके प्रस्तावक रहें ।

जुलूस में पूर्व सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री संजीव दरियाबादी, विधायक पृथ्वीपुर नितेंद्र सिंह राठौर, पूर्व विधायक बृजेन्द्र व्यास, सतीश जतारिया,राजेश खेरा, रोशनी यादव (निवाड़ी), राहुल राय, राहुल रिछारिया, मनीराम कुशवाहा, जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पारीछा, शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजीव रिछारिया, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, नरेश चंद्र बिलहटिया, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार, भगवान दास कोरी, कुंवर मुकुट सिंह, ललितपुर जिला अध्यक्ष राकेश रजक, प्रदेश सचिव बलवंत सिंह राजपूत, जसपाल सिंह बंटी, राजेंद्र शर्मा, अजय श्रीवास्तव, कन्हैया कपूर, विकास खत्री, सफीक मकरानी अखलाक मकरानी, आफाक मकरानी, समाजवादी पार्टी के नेताओं में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री अजय सूद, सिंहव्रत सिंह बबुआ, अरविंद वशिष्ठ, डॉ वीरेंद्र सिंह यादव, जिला अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव नगर अध्यक्ष तनवीर आलम, राजेश यादव, आम आदमी पार्टी के नेताओं में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना गुप्ता जिला अध्यक्ष श्री अरशद खान, महानगर अध्यक्ष श्री गया दीन कुशवाहा, बलवान सिंह यादव, अफजल हुसैन, रामकुमार शुक्ला, अमीरचंद आर्य, अनिल रिछारिया, विनय उपाध्याय, जगमोहन मिश्रा, आबिद हुसैन सहित हजारों की संख्या में जनमानस उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *