झांसी। आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा के बीच सम्बन्ध को समझने और विद्यार्थियो को आयुर्वेदिक अनुसंधान के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए मॉर्डन कॉलेज ऑफ फार्मेसी, झाँसी के छात्र-छात्राओं को केन्द्रीय आयुर्वेदिक अनुसंधान संस्थान, ग्वालियर रोड, झाँसी का शैक्षिक भ्रमण 03 मई 2024 को कराया गया।
इस अवसर पर आयुर्वेदिक संस्थान के अध्यक्ष श्री सुग्रीव कुमार गौर ने सभी छात्र-छात्राओं शिक्षकों का सत्कार किया और संस्थान के विभिन्न विभागो का दौरा कराया। छात्रो ने विभिन्न आयुर्वेदिक औषधियों के बारे मे जानकारी प्राप्त की और विभिन्न प्रक्रियाओं को सीखा, साथ ही छात्र- छात्राओं को भविष्य मे आयुर्वेदिक चिकित्सा मे अपना करियर बनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।
आयुर्वेदिक अनुसंधान संस्थान का दौरा एक शिक्षाप्रद और प्रेरणादायक अनुभव रहा, जिसके द्वारा आयुर्वेदिक चिकित्सा के प्रमुख अस्पतालो और अनुसंधान केन्द्रो के महत्व को समझने मे मदद मिली।
मार्डन कॉलेज ऑफ फार्मेसी, झाँसी के फाउंडर चेयरमैन कैप्टन अरविन्द विश्वनाथन, फाउंडर चेयरपर्सन श्रीमती शांति विश्वनाथन, चेयरमैन डॉ. रोहिन विश्वनाथन, श्रीमती अंशिता विश्वनाथन, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अपूर्व शुक्ला और श्रीमती रत्ना शुक्ला के प्रोत्साहन से समय-समय पर ऐसे ज्ञानवर्धक शैक्षणिक दौरों का आयोजन कराया जाता है।
इस अवसर पर फार्मेसी विभाग के डॉ. मनीष कुमार पेजवार, श्री मोहम्मद शोहेब खान, श्री शुभम पचौरी आदि उपस्थित रहे।
अंत मे फार्मेसी विभाग के प्रधानाचार्य डॉ. ईशब कुमार द्वारा आयुर्वेदिक अनुसंधान संस्थान, झाँसी के सभी सदस्यो को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।
Jhansi: मॉडर्न कॉलेज ऑफ फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने केन्द्रीय आयुर्वेदिक अनुसंधान संस्थान का किया शैक्षणिक दौरा
