यूपी। अतिरिक्त कार्यभार या कार्यवाहक बनाने के प्रचलित चलन में एक और नाम जुड़ा सोनिया नित्यानंद…। KGMU प्रमुख सोनिया नित्यानंद को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया संस्थान का अतिरिक्त प्रभार मिला…
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पूर्वांचल के बाहुबली मुख्तार अंसारी की सजा के खिलाफ अपील सुनवाई के लिए स्वीकार कर ली है। कोर्ट ने अधीनस्थ अदालत की पत्रावली तलब की है। कांग्रेस नेता अजय राय के भाई अवधेश राय की हत्या में विशेष अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है।उसे अपील में चुनौती दी गई है। अपील की सुनवाई 13 सितंबर को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति डा कौशल जयेंद्र ठाकर तथा न्यायमूर्ति उमेश चंद्र शर्मा की खंडपीठ ने दिया है।
औरैया- लूट के प्रयासों से और चोरी की घटनाओं से दहला फफूंद थाना क्षेत्र। क्राइम की जीरो टॉलरेंस नीति में पुलिस हो रही फेल। लोगो सुरक्षा भी नहीं कर पा रही फफूंद थाना पुलिस। फफूंद कस्बे में दिनदहाड़े चोर ले उड़े थे बाइक। बाइक चोरों को पकड़ने में नाकाम थाना पुलिस। मन्दिर में लगातार चोरियों से लोग भयभीत। क्षेत्र में बकरा चोरी होने से क्षेत्रीय जनता में दहशत।
मेरठ से सनसनीखेज वारदात, सोते रहे थानेदार विष्णु कौशिक,स्पोर्ट्स कारोबारी की घर में घुसकर दिनदहाड़े हत्या हुई,कारोबारी की पत्नी को भी लुटेरों ने गोली मारी, गंभीर,विदेश से आए बेटे को लुटेरों ने कमरे में बंधक बनाया,कारोबारी की कोठी में हत्या, लूट के बाद बदमाश फरार,मौका-ए-वारदात से 100 मी दूर सोते रहे थानेदार विष्णु,मौत का तांडव मचाते लुटेरों की थानेदार को खबर नहीं,मेरठ में अपने घर में ही सुरक्षित नहीं है कारोबारी,ब्रह्मपुरी में न इनामी पकड़े गए,न कानून-व्यवस्था पर लगाम
