दिल्ली। MP-CG और राजस्थान के नतीजे बता रहे कि जनता को सुशासन और विकास की राजनीति पर भरोसा- *PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ”मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव नतीजे बताते हैं कि भारत की जनता को सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति पर भरोसा है, उनका भरोसा भाजपा पर है। मैं इन सभी राज्यों के परिवारजनों, विशेष रूप से माताओं, बहनों, बेटियों और हमारे युवा मतदाताओं को भाजपा पर अपना प्यार, विश्वास और आशीर्वाद देने के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं…”
➡मध्य प्रदेश में 166 सीटों पर बीजेपी आगे। ➡मध्य प्रदेश में 63 सीटों पर कांग्रेस आगे। ➡मध्य प्रदेश की 1 सीटों पर अन्य दलों के प्रत्याशी आगे
➡छत्तीसगढ़ में 56 सीटों पर भाजपा आगे। ➡छत्तीसगढ़ में 34 सीटों पर कांग्रेस आगे
➡राजस्थान में 114 सीटों पर भाजपा आगे। ➡राजस्थान में 70 सीटों पर कांग्रेस आगे
➡राजस्थान की 12 सीटों पर अन्य दलों के प्रत्याशी आगे
➡तेलंगाना में 63 सीटों पर कांग्रेस आगे। ➡तेलंगाना में 40 सीटों पर बीआरएस आगे। ➡तेलंगाना में 16 सीटों पर अन्य दलों के प्रत्याशी आगे
बड़ी खबर। निवाड़ी विधानसभा से भाजपा के अनिल जैन 17,298 वोट से जीते
ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से भाजपा के नारायण सिंह कुशवाहा 12वीं राउंड में 6000 वोटो से आगे। ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा से कांग्रेस के साहब सिंह गुर्जर 286 वोटो से आगे
*राजस्थान। भरतपुर विधानसभा सीट पर जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोकदल पार्टी की जीत हुई है. इस सीट पर रालोद उम्मीदवार डॉ सुभाष गर्ग ने बीजेपी प्रत्याशी विजय बंसल को 5180 वोटों से हराया है.
राजस्थान में चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले आए हैं, हार की समीक्षा करेंगे- अशोक गहलोत
राजस्थान की जनता के जनादेश को हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं- अशोक गहलोत
