Nitesh Pandey Death: ‘जाने-माने टीवी एक्टर नितेश पांडे के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया

Nitesh Pandey Death: बुधवार की सुबह टीवी इंडस्ट्री के लिए शॉकिंग भरी रही है. जहां ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की मौत से सभी सदमें में हैं तो वहीं इस खबर के कुछ ही घंटों बाद ‘जाने-माने टीवी एक्टर नितेश पांडे के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है. एक्टर की कार्डियक अरेस्ट के बाद 51 साल की उम्र में मौत हो गई है. नितेश ‘अनुपमा’ सीरियल में धीरज कपूर का रोल निभा रहे थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीतेश को मंगलवार रात 2 बजे नासिक के पास इगतपुरी में कार्डियक अरेस्ट आया थ वे यहां शूटिंग के लिए आए थे. कार्डियक अरेस्ट के फौरन बाद नीतेश की मौत हो गई थी.
पॉपुलर टीवी शो ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ जैस्मीन के निधन के बाद अब ‘अनुपमा’ फेम एक्टर नितेश पांडे की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। जिससे इंडस्ट्री में शोक की लहर है। नितेश पांडे ने 51 साल की उम्र में आखिरी सांस ली । बता दें कि इससे पहले आज बुधवार सुबह ही एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय के मौत की खबर ने सबको हैरान कर दिया था. वहीं अब एक और दिग्गज एक्टर की मौत की खबर ने इंडस्ट्री को बड़ा झटका दिया। खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स नम आंखों से एक्टर को अंतिम विदाई दे रहे हैं.। अनुपमा शो के लीड एक्टर सुधांशु पांडे भी नितेश की मौत पर काफी दुख जहुए और उन्होंने बताया कि दोनों के बीच अच्छा बॉन्ड था। उन्हें अभी तक एक्टर की मौत पर भरोसा नहीं हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *