PDA जन चौपाल एवं झंडा लगाओ अभियान का आयोजन

PDA जन चौपाल एवं झंडा लगाओ अभियान का आयोजन

बबीना, 27 जनवरी 2025:
सुकवा ढुकवा में PDA जन चौपाल एवं झंडा लगाओ अभियान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए, जिनमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी उल्लेखनीय रही।

कार्यक्रम के दौरान PDA पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय जनता के सामाजिक मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा हुई। स्थानीय निवासियों ने अपनी समस्याएं साझा कीं, और समाजवादी नेताओं ने उन्हें जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह भोजला ने कहा,
“PDA आंदोलन समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने और उनकी समस्याओं को हल करने का माध्यम है। PDA झंडा समानता, भाईचारा और न्याय का प्रतीक है। इसे हर घर और हर व्यक्ति तक पहुँचाना हमारा संकल्प है।”

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ समाजवादी नेता और क्रांतिकारी युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें दीपाली रायकवार (प्रदेश सचिव), सीमा श्रीवास्तव, श्री सतीश जतारिया (पूर्व विधायक), अजय सूद (पूर्व मंत्री), अरविन्द वशिष्ठ, नेपाल यादव (जिलाध्यक्ष ललितपुर), विजय झांसिया, मिर्जाकरा मत बेग, जवाहर सिंह भूरे, अजय अतरौली (जिला पंचायत सदस्य), अमनदीप यादव (सदस्य जिला पंचायत), महेन्द्र यादव (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), चौधरी असलम शेर, राधे लाल बौद्ध, स्वामी शरण मास्टर जी, मदन दादू, रामेश्वर यादव (पूर्व प्रधान), रसोई सियाराम राजपूत, दीपक अहिरवार, मंजू खान, रामशरण सेन, सुनील विधुवा, थान सिंह राजपूत, जे के राजपूत, कमलेश सोनी, रिंकू सोनी, ऋतिक सोनी, शौकत पहलवान, दिलीप पहलवान, राहुल कुशवाहा, अमित कुशवाहा, आजाद प्रधान लहर, राघवेंद्र प्रधान गणेशपुरा, उदल रजक, प्रमोद यादव, साहब सिंह, सोनू पाल, नरेश पाल, ऊधम यादव, सुनील यादव, मनीष सरपंच, रिंकू धमकन, बीनू यादव, मनोज यादव, मुकेश मनकुआ, सुंदर बड़ेरा, भगवान सिंह प्रधान, शेखर रहीस प्रधान, और रामदास खेड़ा शामिल थे।

सभी उपस्थितों को PDA झंडा लगाने का आग्रह किया गया, ताकि आंदोलन को और अधिक ताकत मिले। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में इस आंदोलन को हर गांव और हर व्यक्ति तक पहुँचाने का वादा किया गया।

कार्यक्रम के अंत में शैलेन्द्र यादव “कल्ला” नगर अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया और PDA आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

समाजवादी पार्टी, झांसी
जिला अध्यक्ष
बृजेन्द्र सिंह भोजला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *