RSS में कई बड़े बदलाव हुए

दिल्ली। RSS में कई बड़े बदलाव हुए हैं. यूपी में लंबे समय तक क्षेत्र प्रचारक रहे आलोक कुमार को बड़ी ज़िम्मेदारी दी गई है. उन्हें सह सर कार्यवाह बनाया गया है.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नई कार्यकारिणी में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले द्वारा २०२४-२७ के कार्यकाल हेतु छह सहसरकार्यवाह नियुक्त किए गए।
१. कृष्ण गोपाल
२. ⁠ मुकुंद
३. ⁠ अरुण कुमार
४. ⁠ रामदत्त चक्रधर
५. ⁠ अतुल लिमये
६. ⁠ आलोक कुमार

पालनाडू, आंध्र प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “NDA में हम सबको साथ लेकर चलते हैं, दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी है जिसका एक ही एजेंडा है गठबंधन के लोगों को यूज एंड थ्रो करना। आज कांग्रेस के लोगों को भले ही मजबूरी में INDI गठबंधन बनाना हो लेकिन इनकी सोच वहीं है। लेफ्ट और कांग्रेस केरल में एक दूसरे को क्या कहते हैं। बंगाल में TMC और लेफ्ट एक दूसरे के लिए क्या-क्या बोलते हैं। पंजाब में कांग्रेस और AAP एक दूसरे के लिए कैसी भाषा बोलते हैं। जो लोग चुनाव से पहले अपने फायदे के लिए ऐसे लड़ते हों वो चुनाव के बाद क्या करेंगे इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *