SC में 35A पर सुनवाई शुरू, देश की नजरें टिकी

नई दिल्ली 6 अगस्त। sc में धारा 35a पर सुनवाई शुरू हो गयउ गई। पूरे देश की निगहे कोर्ट पर टिकी है। इधर कश्मीर में बंद बुलाया गया हूं।

आपको बता दे कि एक गैरसरकारी संस्था  के इस धारा के खिलाफ अर्जी दी है।

अनुच्छेद 35A, जम्मू-कश्मीर को राज्य के रूप में विशेष अधिकार देता है. इसके तहत दिए गए अधिकार ‘स्थाई निवासियों’ से जुड़े हुए हैं. इसका मतलब है कि राज्य सरकार को ये अधिकार है कि वो आजादी के वक्त दूसरी जगहों से आए शरणार्थियों और अन्य भारतीय नागरिकों को जम्मू-कश्मीर में किस तरह की सहूलियतें दें अथवा नहीं दें.

अनुच्छेद 35A, को लेकर 14 मई 1954 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने एक आदेश पारित किया था. इस आदेश के जरिए भारत के संविधान में एक नया अनुच्छेद 35A जोड़ दिया गया.

अनुच्छेद 35A, धारा 370 का ही हिस्सा है. इस धारा के कारण दूसरे राज्यों का कोई भी नागरिक जम्मू-कश्मीर में ना तो संपत्ति खरीद सकता है और ना ही वहां का स्थायी नागरिक बनकर रह सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *