लखनऊ 7 सिटेम्वेर । उत्तर प्रदेश में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी दलित ने ओबीसी को गलत फसाया तो वो भी नही बचेगा।
उधर ,केद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि ये कानून दलितों की रक्छा के लिए है। हम वादा करते है कि इसका बेजा इस्तेमाल नही होने देंगे।
एससी एसटी एक्ट को लेकर समुदाय की नाराजगी हो प्रदर्शन के बाद इन दोनों नेताओं के बयान से यह समझा जा रहा है कि सरकार शकों समुदाय की नाराजगी को दूर करने के प्रयास में है।
उन्होंने कहा कि इस एक्ट में बदलाव की मांग करने की बजाय सवर्णों को खुद को बदलना चाहिए. अठावले ने कहा, ‘यह कानून दलितों पर होने वाले हमलों को रोकने के लिए है. अगर दलितों पर हमले होंगे तो उससे बचाव के लिए कोई कानून होना ही चाहिए. ऐसे लोग जो इस कानून का विरोध कर रहे हैं, हम उनके साथ बैठकर बातचीत करना चाहते हैं. हम समझाने की कोशिश करेंगे.’
आपको बता दें कि बीते रोज एससी एसटी एक्ट के विरोध में जन समुदाय ने भारत बंद का आव्हान किया था इसके व्यापक असर को देखते हुए केंद्र सरकार के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई है।
