अंतिम यात्रा मे उमड़ा जनसैलाब, मरीना बीच में दफनाये जाएंगे करूणानिधि

नई दिल्ली 8 अगस्तः डीएमके प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री करूणानिधि की अंतिम  यात्रा मे चेन्नई की सड़क पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारो  की संख्या मे समर्थक सडक पर आ गये। वे रोते विलखते नजर आये। करूणानिधि को मरीना बीच मे दफनाया जाएगा।

करुणानिधि के निधन से तमिलनाडु समेत पूरे देश में शोक की लहर है. राज्य में एक दिन का अवकाश और सात दिन का शोक घोषित किया गया है. करुणानिधि के निधन की खबर आते ही डीएमके समर्थक सड़कों पर रोते और बिलखते नजर आए. इस दौरान अंतिम दर्शन के लिए चेन्नई पहुंचे समर्थक बेकाबू भी हो गए, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.

DMK के वकील ने बताया कि हाईकोर्ट ने करुणानिधि का अंतिम संस्कार मरीना बीच पर करने की अनुमति दे दी है. इसके अलावा कोर्ट ने आदेश दिया है कि तमिलनाडु सरकार उनका मेमोरियल भी बनाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *