गाजीपुर 13 मई। उत्तर प्रदेश गाजीपुर में आज समाजवादी पार्टी बहुजन समाज पार्टी और वालों की संयुक्त रैली हुई । रैली में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। मैदान में आयोजित रैली में महागठबंधन के दिग्गज नेता जुटे ।
अखिलेश यादव ने कहां की यह देश के भविष्य का चुनाव पर मोदी सरकार की वजह से देश नाजुक स्थिति में है।
अखिलेश ने कहा कि हमारी सरकार ने भर्तियां आसान कर दी थीं. पहले समय लगता था. सपा सरकार में 10वीं-12वीं पास करके दौड़कर दिखाने वालों को भर्ती हो जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है. पूर्व सीएम ने कहा कि मोदी ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो हमारे नहीं हैं. वह देश के एक प्रतिशत के प्रधानमंत्री हैं।
अखिलेश ने कहा कि मोदी चाय वाला बन कर 2014 में आये थे।लोगों ने उन पर भरोसा किया । हालांकि 5 साल में यह पता चल गया कि चाय कैसी थी । अब लोगों चाय का नशा उतर गया है । चाय वाले चौकीदार बन कर आ रहे हैं । ऐसे में यह चुनाव चौकीदार की चौकी छीनने का है । उन्होंने कहा कि न्यू इंडिया की बातें कहकर मोदी सरकार में सिर्फ धोखा दिया है।
