Headlines

अगले हफ्ते से बढ़ेगी ठंडक

झाँसी | अब कड़ाके की ठंड के लिए तैयार हो जाइए| पहाड़ों की ओर से आने वाली हवा अगले हफ्ते से ठंडक बढ़ाएगी | दिन में धुंध छाने से धूप का असर भी काम होगा| दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी|
पहाड़ों पर कई दिनों से बर्फबारी हो रही है| मगर झांसी की ओर अभी मैदानी इलाकों से दक्षिण पश्चिम दिशा से हवा आ रही है जो ठंडी नहीं होती है| ऐसे में खासकर दिन में अच्छी धूप खुली होने से ठंड का असर देखने को नहीं मिल रहा है| मगर तड़के और दिन ढलने के बाद ठंडक बढ़ जाती है| कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक आदित्य कुमार सिंह का कहना है, कि शनिवार के बाद दवाओं की दिशा में बदलाव आना शुरू हो जाएगा| अगले हफ्ते से पहाड़ों की तरफ से ठंडी हवाएं आनी शुरू हो जाएगी| इससे अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री और न्यूनतम पर में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ जाएगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *