नई दिल्ली 31 जुलाई-अगस्ता डील मामले मे एक बार फिर से कांग्रेस की सोनिया गांधी और उनके सलाहाकर अहमद पटेल को फंसाने का खुलासा हुआ है। इस मामले मे कथित बिचैलिये मिशेल ने दावा किया कि उसे दोनो का नाम लेने के लिये अधिकारियो ने दवाब मे लिया था। जमानत मिलने के बाद मिशेल ने यह बात कही।
पिछले साल दुबई में गिरफ्तार होने के बाद सोमवार को मिशेल जमानत पर छूट गया. मिशेल ने इंडिया टुडे से बातचीत में खुलासा किया कि उन्हें ‘फैमिली’ और ‘AP’ का मतलब ‘गांधी फैमिली’ और राज्यसभा सांसद ‘अहमद पटेल’ बताने के लिए कहा गया. इतना ही नहीं भारतीय जांच अधिकारियों पर मिशेल ने झूठे कबूलनामे पर दस्तखत लेने की कोशिश का भी आरोप लगाया.
