नई दिल्ली 11 जून पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की आज तबियत खराब होने के बाद उन्हें इस में भर्ती कराया गया उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे और उन्होंने अटल बिहारी का हाल जाना।
एम्स में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सहित अन्य मंत्रियों का जमावड़ा हो गया है मोदी भी पहुंच चुके हैं।
आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की लंबे समय से तबीयत खराब चल रही है।
एम्स में डॉ अटल बिहारी वाजपेई मिलने के लिए किसी को भी मना किया है । परिवारिक लोगों का कहना है कि उनकी तबीयत पिछले 2 दिन से ऐसी है।
बताया जा रहा है कि डॉक्टरों की सलाह के बाद वाजपेयी को एम्स में भर्ती कराया गया है. उनका चेकअप AIIMS के डायरेक्टर रणदीप गुलरिया की देखरेख में हो रहा है. आपको बता दें कि इससे पहले डॉक्टर रूटीन चेकअप घर पर ही होता था, लेकिन इस बार उन्हें अस्पताल ही ले जाया गया है.
एम्स के मुताबिक अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत अभी स्थिर है, लगातार उनके टेस्ट किए जा रहे हैं. एम्स ने इस बारे में बयान जारी कर कहा कि उनका हालत स्थिर है.
