दिल्ली : यूपी की नौकरशाही के लिए बहुत बड़ी खबर, अदालतों में व्यक्तिगत पेशी पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई.*
सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने इसके लिए एक SOP बना दी है, जहां व्यक्तिगत उपस्थिति जरूरी होगी वहीं जाना पड़ेगा, कोर्ट के अन्य मामलों में हलफनामा दाखिल होगा, अफसरों को अब बुलाने की अग्रिम सूचना दी जाएगी, पर्याप्त तैयारी के लिए अग्रिम सूचना दी जानी चाहिए- SC, उपस्थिति के लिए पहला विकल्प वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग – SC.
सोनभद्र- तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर मकान में घुसा, ट्रेलर के भीषण टक्कर से मकान हुआ क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में मकान में मौजूद सभी लोग सुरक्षित, ट्रक ड्राइवर हुआ घायल,जिला अस्पताल में भर्ती, अनपरा थाना क्षेत्र के दुला पाथर की घटना.
लखनऊ: अब रात में निकलना है हानिकारक* सर्दी बढ़ती जा रही है और शीतलहर अलग से चल रही है। देर रात राजधानी में कहीं-कहीं घने कोहरे के साथ, शीतलहर का भी प्रकोप देखा गया और महसूस किया गया। कहीं-कहीं बारिश की बूंदे भी गिरी। ऐसे हालातों में अगर आप रात्रि, कहीं निकलने को सोच रहे हैं, तो मत सोचिए। बीमार होने के ज़्यादा उम्मीद है…..
