अनस मकरानी ऊर्जावान नेता: अरविंद वशिष्ठ रिपोर्ट8318270566 अनिल मौर्य

अनस मकरानी ऊर्जावान नेता: अरविंद वशिष्ठ
झांसी :आज समाजवादी पार्टी में अनस मकरानी को मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड का महानगर अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त
किया गया! पगड़ी पहना कर एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया!
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता/सदस्य इंडो जर्मन टूल रूम सूक्ष्म लघु एवं उद्यम मध्यम मंत्रालय भारत सरकार अरविंद वशिष्ठ उपस्थित रहे!
मुख्य अतिथि अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि अनस मकरानी के मुलायम सिंह बिग्रेड में महानगर अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है मकरानी जी ऊर्जावान नेता है इन्हें महानगर की जिम्मेदारी मिलने से पार्टी को मजबूती मिली है जिसके परिणाम लोकसभा चुनाव में दिखाई देंगे! और गठबंधन प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य को विजय दिलाने में सहायक होंगे!
महानगर अध्यक्ष अनस मकरानी ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करेंगे जिसके परिणाम आगामी लोकसभा चुनाव में देखेंगे !
उक्त अवसर पर अभिषेक दिक्षित, निखिल पाठक , हैदर अली, हनीफ राइन, शोएब मकरानी, शानू राइन प्रियंका गुप्ता, अमित चक्रवर्ती, महानगर अध्यक्ष महिला सभा, सुचेता गुप्ता, मनीष कश्यप, गौरव अग्रवाल, सिद्धार्थ गौतम आदि उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *