हरदोई 26 मार्चः कुदरत भी अजीब खेल दिखाती है। एक मां की कोख से जन्मे विचित्र बालक ने सभी को आश्चर्य मंे डाल दिया है।उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई में स्थित पिहानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ग्राम मैगलगंज निवासी एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया गया। उस महिला ने एक बच्चे को जन्म भी दिया। लेकिन यह क्या? उस बच्चे को देखकर प्यार कम लोगों में भय ज्यादा पैदा होने लगा।
कारण, यह नवजात विकृत रूप लेकर दुनिया में आया था। उसके शरीर पर सामान्य बच्चों की तरह अंग न होकर चार हाथ व चार पैर थे। जरा सी देर में यह खबर आग की तरह फैल गई। लोग इस अजूबे बच्चे को देखने के लिए जुटने लगे। चिकित्सकों का कहना है कि फिलहाल जच्चा व बच्चा पूरी तरह स्वस्थ्य हैं।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- पंजाब
- बिहार
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
- हिमाचल