अनूपपुर (मध्य प्रदेश राजेश शिवहरे) एस.ई.सी.आर. रेलवे के बिलासपुर ,कटनी रोड पर अनूपपुर के पास ग्राम हरीॅ के पास बना अंडरग्राउंड (बाईपास) जिसमें बरसात के दिनों में बहुत अधिक पानी भर जाने के कारण आने जाने वालों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, विदित हो अंडरग्राउंड (बाईपास) के उसे तरफ आरटीओ कार्यालय एवं बालक छात्रावास स्थित है, कमोबेश अंडरग्राउंड की यह स्थिति हर जगह बरसात के दिनों में देखी जा सकती है, रेलवे की असफल योजना के कार्य की श्रेणी में आता है, रेलवे के उच्च अधिकारी इस पर तत्काल संज्ञान लेकर पानी निकासी की व्यवस्था करें।
अनूपपुर के ग्राम हरीॅ के पास बना अंडरग्राउंड (बाईपास) से निकलना बड़ा मुश्किल, डूबने का डर,रिपोर्ट -राजेश शिवहरे
