गोरखपुर और फूलपुर में देश की राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस को बुरी हार का सामना करना पड़ा है. दोनों ही जगह पार्टी के प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई. यही नहीं फूलपुर में निर्दलीय प्रत्याशी माफिया अतीक अहमद कांग्रेस पर भारी पड़े और दोगुने से ज्यादा वोट जुटा ले गए. इस परिणाम ने कांग्रेस की एकला चलो की रणनीति को तगड़ा झटका दिया है. लेकिन कांग्रेस इसके बाद भी खुशी ही जाहिर कर रही है. पार्टी अपनी जमानत जब्त होने से ज्यादा बीजेपी की हार का जश्न मना रही है और खुद के लिए शुभ संकेत बता रही है.
फूलपुर में कांग्रेस के प्रत्याशी मनीष मिश्रा 20 हजार वोट तक नहीं जुटा सके. वह 19353 वोट ही हासिल कर पाए. खास बात ये रही कि निर्दलीय उम्मीदवार और बाहुबली नेता अतीक अहमद कांग्रेस से कहीं आगे रहे. अतीक अहमद इस चुनाव में 48094 वोट हासिल कर सपा, बीजेपी के बाद कांग्रेस से ऊपर तीसरे नंबर पर रहे. वहीं गोरखपुर में भी कांग्रेस का हाल कमोबेश यही रहा. यहां कांग्रेस प्रत्याशी सुराहिता करीम ने 18858 वोट हासिल किए और वह तीसरे नंबर पर रहीं. यहां सपा और बीजेपी के वोटों का आंकड़ा 4 लाख से ज्यादा र
