फ़िरोज़ाबाद जिले के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर नगलाखंगर क्षेत्र में आगरा से लखनऊ की तरफ जा रही बोलेरो UP83 AN 7111 आगे जा रहे ट्रेलर ट्रक में घुस गईं । इस हादसे में एक महिला की मौत हो गयी वहीं 8 लोग घायल हुए हैं । बोलेरो में महोबा के थाना कबरई में तैनात पुलिसकर्मी, अपहृत, उसकी मां व अपहर्ता सवार था । पुलिसकर्मी अपहृत लड़की को बरामद करके थाना कबरई महोबा लौट रहे थे । बोलेरो गाड़ी में उप निरीक्षक जयशंकर पाण्डेय, आरक्षी सुरजीत सिंह, शुभम जयसवाल, मंजूलता शुक्ला, चालक संतराम साहू निवासी किदवई नगर महोबा तथा अपहर्ता निवासी कबरई महोबा , उसकी मां मीना पत्नी रमाकांत, किशोरी को अग़वा करने वाला अभियुक्त नरेन्द्र निवासी किदवई नगर महोबा सवार थे। घटना की सूचना पर थाना नगला खंगर पुलिस एवं डायल-112 पहुंची । सभी आठ घायलों को इटावा सैफई पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है । उपचार के दौरान अपहृत की मां मीना पत्नी रमाकांत की मौत हो गई ।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- जम्मू कश्मीर
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- पंजाब
- बिहार
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
अपहृत लड़की बरामद कर लौट रही महोबा पुलिस टीम की गाड़ी आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में घुसी
