अब क्या कहे-भगवान मानने वाले पति ने ही दे दी मौत?

पटना 1 जनवरीः जिस पति को भगवान मान कर पूजा रही थी। उसे क्या पता था कि एक दिन वो ही उसे मौत की नींद सुला देगा। वो भी तब जब बीमार पति का इलाज भी कराया। यह हैरत करने वाली घटना बिहार की है।

मामला बिहार के लखीसराय जिले का है जहां मोकामा किऊल रेलवे ट्रैक पर एक महिला की डेड बॉडी बरामद की गई जो सुबोध की 25 वर्षीय पत्नी रूपम थी। रूपम अपने पति के कैंसर का ऑपरेशन करा कर बाघ एक्सप्रेस से लौट रही थी, साथ में जेठ भी थे।

रास्ते में उसके पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद रूपम को चलती ट्रेन से फेंक दिया गया। मामले की जांच-पड़ताल करने के दौरान पुलिस जब उन लोगों के पास पहुंची तो सभी घर छोड़कर फरार हो गए। फिर लड़की के मायके वालों ने लिखित शिकायत देते हुए एफआईआर दर्ज कराई जिसमें मृतका के पति और उसके बड़े भाई पर ट्रेन से फेंक कर हत्या करने का आरोप लगाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रूपम अपने पति सुबोध के इलाज के लिए 3 दिनों से लखनऊ के अस्पताल में थी जहां उसके पति के कैंसर का ऑपरेशन होने वाला था। ऑपरेशन होने के बाद रूपम जेठ और पति के साथ बाघ एक्सप्रेस से अपने घर लौट रही थी।

मोकामा किऊल रेलवे स्टेशन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद रूपम को ट्रेन से धक्का दे दिया गया। उसकी मौत ट्रेन से कटकर हो गई। रेलवे ट्रैक पर लाश को देखते हुए जीआरपी पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और मामले की जानकारी रूपम के मायके वाले को दी जिसके बाद सभी वहां पहुंचे और उसके पति व बड़े भाई पर आरोप लगाना शुरू कर दिया।

अपने दामाद पर आरोप लगाते हुए रूपम की मां वीणा देवी ने बताया कि उसकी शादी इसी साल 8 मई को हुई थी। शादी के बाद उसके पति को बीमारी हुई और लगातार पैसे की मांग करने को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। जहां तक संभव हुआ पैसा दिया गया।

इसी बीच उसे इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया जहां इलाज के बाद घर आने से पहले रूपम ने मोबाइल पर बातचीत की और लखनऊ से लौटने के क्रम में पति और उसके बड़े भाई ने ट्रेन से फेंककर उसकी हत्या कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *