अबकी बार मोदी सी-प्लेन मे नहीं, सबमरीन मे दिखेगे-राहुल गांधी

नई दिल्ली 18 मार्चः पूरी तरह बदले नजर आ रहे राहुल गांधी ने पूर रौ मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला। राहुल ने कहा कि उप चुनाव मे हार के बाद मोदी के चेहरे का रंग उड़ गया है। गुजरात चुनाव मे वो सी-प्लेन मे दिखे थे, 2019 के चुनाव मे सबमरीन मे दिखेगे।

वह मुसलमानों को कहते हैं कि वे इस देश के नहीं हैं. वह तमिल को कहते हैं कि आप अपनी भाषा बदलें, वे कहते हैं कि नॉर्थ-ईस्ट के लोगों कि वे जो खाते हैं हमें वह पसंद नहीं, वे महिलाओं को ठीक से कपड़े पहने को कहते हैं.
देश में दो विचार धाराओं की लड़ाई है और अब हमारी विचारधारा जीतने जा रही है.



आज दुनिया में दो विजन दिखाई दे रहे हैं- एक अमेरिका का विजन और एक चीन का विजन. मैं 10 सालों में तीसरा विजन दुनिया के सामने लाना चाहता हूं- भारत का विजन. ताकि लोग कहें कि ये है असली विजन.

इस देश को किसानों ने बनाया है. तकनीक से पहले, बड़े-बड़े उद्योगों से पहले आपने अपने खून-पसीने से इस देश को बनाया है. आपका अहसान हम कभी नहीं भूलने वाले. हमारी सरकार आएगी तो हम आपकी रक्षा करेंगे. पहले जैसे हमने आपका 70 हजार करोड़ रुपया माफ किया था, हम आगे जरूरत पड़ने पर भी आपकी मदद करेंगे. किसानों की रक्षा और रोजगार की जरूरत है तो शिक्षा बहुत जरूरी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *