अमेठी 4 मई। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज अमेठी में रोड शो कर रहे है। शो में भारी भीड़ है। शो में अमेठी सीट से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी भी मौजूद हैं।
आपको बता दें कि अमेठी सीट पर 6 मई को मतदान होना है। यहां से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तीन बार सांसद रह चुके हैं। रोड शो रामलीला मैदान से शुरू हुआ और गांधी चौक, सगरा तिराहा होते देवी पाटन के लिए रवाना हुआ।
इस दौरान भाजपा के नेता व समर्थक मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस बार जनता बीजेपी के साथ है औऱ माँ भी अपने बेटे को ढूढ़ती रह जायेगी।
