दिल्ली- अयोध्या नहीं जाएंगे BJP नेता लालकृष्ण आडवाणी, शीतलहर की वजह से अयोध्या नहीं जाएंगे आडवाणी.
मुंबई- कैटरीना कैफ, विक्की कौशल अयोध्या के लिए रवाना, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे कटरीना,विक्की.
दिल्ली। अभिनेता राम चरण राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए हैदराबाद से अयोध्या के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा, यह एक लंबा इंतजार है, हम सभी वहां जाकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं। वही सुपरस्टार अमिताभ बच्चन अयोध्या के लिए रवाना हुए।
अभिनेता चिरंजीवी भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए हैदराबाद से अयोध्या के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा, “यह वाकई बहुत बढ़िया है… हमें लगता है कि यह एक दुर्लभ अवसर है। मुझे लगता है कि भगवान हनुमान, जो मेरे देवता हैं, ने मुझे व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया है… हम इस प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनने के लिए बहुत भाग्यशाली हैं।”
