Headlines

अयोध्या प्रकरण-सुप्रीमकोर्ट 29 जनवरी से करेगा सुनवाई

नई दिल्ली 10 जनवरी। सुप्रीम कोर्ट में आज रामजन्म बाबरी मस्जिद विवाद पर सुनवाई शुरू हुई। इस दौरान मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने बेंच में जस्टिस रमेश ललित के शामिल होने पर सवाल उठाए इस पर जस्टिस ललित ने संविधान बेंच से खुद को अलग कर लिया अब इस मामले में नई बेंच बनेगी।

पांच जज की पीठ ने गुरुवार को कहा कि आज मामले की सुनवाई नहीं करेंगे बल्कि इसकी टाइम लाइन तय की जाएगी। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि आज हम इस मामले पर सुनवाई नहीं करेंगे बल्कि इसकी समयसीमा तय करेंगे। इसकी सुनवाई अब 29 जनवरी से होना तय किया गया है।

मुस्लिम पक्षकार के वकील राजीव धवन ने कहा कि वह कोर्ट को यह बताना चाहते हैं कि इस मामले में शुरुआती दौर में 1994 में जस्टिस ललित अदालत की अवमानना के एक मामले में कल्याण सिंह की तरफ से पेशवा हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *