अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर में सोने का पहला दरवाज़ा लगा

अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर में सोने का पहला दरवाज़ा लग गया है, जानकारी के मुताबिक अगले तीन दिनों में ऐसे 13 और दरवाज़े लगेंगे!

आपको बताते चलें कि, यह दरवाजा करीब 12 फीट ऊंचा और 8 फीट चौड़ा है।* आने वाले 3 दिन में 13 और दरवाजे लगाए जाएंगे। ये दरवाज़ा गर्भगृह की ऊपरी मंज़िल पर लगाये जा रहे हैं। गर्भगृह में सिर्फ 1 दरवाजा होगा इसके चौखट के ऊपर भगवान विष्णु की शयन मुद्रा में चित्र को उकेरा गया है। राम मंदिर में कुल 46 दरवाजे लगेंगे, इनमें से 42 पर 100 किलोग्राम सोने की परत चढ़ाई जाएगी।

श्रीराम मंदिर के लिए बनाया गया घंटा पहुंचा अयोध्या,घुंघरू की नगरी एटा के जलेसर में मंदिर के लिए बना घंटा,2400 किलो का घंटा अष्टधातु से निर्मित किया गया,सावित्री ट्रेडर्स के मालिक के द्वारा बनवाया गया घंटा,एटा से सैकड़ों श्रद्धालु ने घंटा लेकर पहुंचे अयोध्या

दिल्ली- BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर चल रही बैठक, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों को लेकर बैठक, शिव प्रकाश, विनोद तावड़े, सुनील बंसल, तरूण चुघ मौजूद, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान,अश्विनी वैष्णव बैठक में शामिल, प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या दर्शन को चल रही चर्चा, आज रात ही ये सब नेता अयोध्या के लिए होंगे रवाना, कल ये सब नेता अयोध्या में तैयारियों का करेंगे निरीक्षण।

लखनऊ- पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया ने किया सुंदरपाठ, प्राण प्रतिष्ठा से पहले मंदिरों में सुंदरपाठ शुरु, इंदिरा नगर के हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ, सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारे का भी आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *