Headlines

अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास की सुरक्षा हटा ली गई

अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास की सुरक्षा हटा ली गई।
अयोध्या के जिलाधिकारी से उनका प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही के सामने झंझट हो गया। महंत ने हार का ठीकरा DM पर फोड़ा था।
डीएम भी भरे हुए बैठे थे। मंत्री के सामने राजू दास को टाइट कर दिया। और उनकी सुरक्षा भी हटवा दी। राजू दास नाराज हैं कह रहे हैं कि उनके साथ कुछ अप्रिय घटना हो सकती है।

मध्य प्रदेश: ADCP जोन-1 इंदौर आलोक कुमार शर्मा ने कहा, “एयरपोर्ट प्रशासन को एक मेल मिला जिसमें एयरपोर्ट पर बम होने की जानकारी लिखी गई थी। इसे देखते हुए हमने सुरक्षा में और सख्ती की और ड्रील भी किया। साथ ही अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। ईमेल के संबंध में भी जांच की जा रही है। इससे पहले भी कई बार ऐसे मेल आए हैं।”

*कुशीनगर*

*दाखिल खारिज के लंबित मामलों को लेकर बिफरे डीएम ने तहसीलदार को लगाई कड़ी फटकार।*

आर.के. कार्यालय में रखे राजस्व प्रपत्रों एवं नामांतरण बही आर 6 , धारा 34 व 36 के अंतर्गत दर्ज वादों की पत्रावलियों के लंबित मामलों का डीएम ने किया निरीक्षण।

वादों के निस्तारण के पश्चात अभिलेखों में दर्ज करने व वरासत के मामलों को आर 6 पर दर्ज करने में देरी करने पर तहसीलदार हाटा ,आर के अधिष्ठान/कार्यलय के कानूनगो/ राजस्व निरीक्षकों के कार्यों के प्रति डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई।

*हाटा सीएचसी के चिकित्सकों द्वारा बाहर की दवा लिखने पर सीएमओ से मांगा स्पष्टीकरण।*

सीएचसी में गंदगी देख DM ने जताई नाराजगी, प्रभारी चिकित्साधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश।

OPD में आने वाले मरीजों में वायरल बुखार से प्रभावित मरीजों के ईलाज की ली जानकारी।

रोगियों से सहज स्वभाव में एक अभिभावक की तरह संवाद कर डीएम ने मिलने वाली चिकित्सीय सुविधाओं और लिखी जाने वाली दवाइयों तथा उसकी उपलब्धता के बारे में ली जानकारी।

गर्भवती महिलाओं की भर्ती, जांच एवं पंजीकरण संख्या में कमी होने के व चिकिसकों द्वारा बाहर की दवा लिखने के कारण जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और प्रभारी चिकित्साधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश।

हाटा तहसील व सीएचसी का डीएम ने किया औचक निरीक्षण।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी हाटा प्रभाकर सिंह, तहसीलदार हाटा नरेंद्र राम, नायब तहसीलदार हाटा सुनील कुमार सिंह, आर के कार्यालय के कानूनगो, लेखपाल, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित कुमार, डॉ. प्रशांत मल्ल, महिला चिकित्सक निधि उपाध्याय स्टाफ नर्स तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *