अलीगढ-स्कॉर्पियो से घर जा रहे हिस्ट्रीशीटर व बसपा नेता की गोली मारकर हत्या,
अज्ञात दो बाइक सवारों ने गोली मारकर की हत्या,मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेजा,
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल,पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी,गभाना थाना इलाके के nh-19 की घटना
लखनऊ. लखनऊ के कृष्णा नगर क्षेत्र में एक 45 वर्षिय व्यक्ति ने लगाई फांसी . कृष्णा नगर के गंगा खेड़ा निवासी ने अपने घर के तीसरे माले पर फांसी लगा कर किया अपनी जीवन लीला समाप्त ।
कृष्णा नगर गंगा खेड़ा निवासी राम नरेश यादव ने बीमारी से परेशान हो कर लगाया मौत को गले
सूचना मिलते ही मौके पर पहुची कृष्णा नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा PM के लिए और आगे की कार्यवाही में।जुटी.
देवरिया मे बिजली के चपेट मे आने से दो कवरियो की मौत्
देवरिया। देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात हुए हादसे में करंट की चपेट में आने से 2 कांवड़ियों की मौत हो गई। हादसा ट्राली पर लदे डीजे के हाईटेंशन तार की चपेट में आ जाने के चलते हुआ। हादसे के शिकार कांवड़िए मदनपुर कस्बे के रहने वाले थे।
मदनपुर कस्बे के करीब दर्जन भर युवक रविवार की रात बाबा महेंद्रनाथ और दुग्धेश्वरनाथ में जलाभिषेक के लिए बरहज से सरयू नदी का जल लाने जा रहे थे। इसमें कुछ कावड़िए ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार थे जबकि अन्य बोल बम का जयकारा लगाते हुए पैदल चल रहे थे। ट्राली पर डीजे बंधा हुआ था। रात करीब 1 बजे मदनपुर-कपरवार मार्ग पर बिनोवापूरी गांव के पास डीजे सड़क के किनारे से गुजरे हाईटेंशन तार से टकरा गया। इस हादसे में ट्राली पर सवार कांवड़िए करंट से झुलस गए। आनन-फानन में लोग कांवड़ियों को लेकर महेन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। जहां अमन गुप्ता(18) पुत्र सुरेंद्र गुप्ता निवासी मदनपुर कदमही को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि स्थिति गंभीर देख दीपक राजभर (20) पुत्र शैलेंद्र राजभर निवासी खटीक टोला मदनपुर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।
