नई दिल्ली 15 मार्च। लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों में रणनीति को लेकर किए जा रहे कार्य अंजाम तक पहुंचा रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी के अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि उनकी पार्टी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में जन सेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी ।
उन्होंने बताया की सीटों का बंटवारा लगभग तय हो गया है । मायावती के साथ जन सेना के अध्यक्ष पवन कल्याण भी मौजूद थे ।
उन्होंने कहा कि वह बहन मायावती को देश के प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं यह हम सभी की इच्छा है
उधर उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन में आज एक अहम निर्णय हुआ इसमें समाजवादी पार्टी ने 4 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की।
