– महरौनी आईटीआई परिसर में हुआ रोजगार मेले का आयोजन
– 6 कंपनियों ने मेले में लिया हिस्सा
– 276 अभ्यर्थियों का लिया साक्षात्कार
28 जुलाई, ललितपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई महरौनी में जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन शुक्रवार को किया गया। रोजगार मेले में आये सभी बेरोजगार अभ्यर्थियों को प्रतिभाग कर रही कम्पनियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। सभी बेरोजगार अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षिक योग्यतानुसार कम्पनियों में साक्षात्कार देकर अपनी जीवोकापर्जन करने के सुझाव दिये गए। रोजगार मेले में कुल 06 कम्पनियों द्वारा 276 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया तथा साक्षात्कार के उपरान्त कुल 109 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
रोजगार मेले का उद्घाटन, दीप प्रज्जवलन व माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण मुख्य अतिथि मनोहर लाल मन्नू कोरी राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में महेन्द्र सिंह राजावत अध्यक्ष सहकारी संघ महरौनी, प्रभु राय जिला संयोजक संगीत प्रकोष्ठ, आशु पण्डा अध्यक्ष महरौनी मण्डल व अन्य उपस्थित रहे। प्रारम्भ में जिला रोजगार सहायता अधिकारी द्वारा मंचासीन अतिथियों का पुष्प्प अर्पित कर स्वागत किया गया।
मंत्री द्वारा सर्वप्रथम जिला रोजगार सहायता अधिकारी द्वारा लगातार किये जा रहे रोजगार मेलों के माध्यम से बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार दिलाये जाने हेतु प्रयासों की सराहना की। उक्त कार्यक्रम का संचालन अमित शुक्ला द्वारा किया गया एवं साथ ही मेले में आये सभी अभ्यर्थियों को कॅरियर काउन्सिलिंग द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से उनके उज्जवल भविष्य बनाने हेतु मार्गदर्शन भी दिया गया। अन्त में जिला रोजगार सहायता अधिकारी आकांक्षा यादव द्वारा सभी अतिथियों एवं नियोजकों का आभार व्यक्त किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय एवं आईटीआई महरौनी के समस्त स्टाफ द्वारा मेले के सफल आयोजन हेतु अपना योगदान दिया गया।
