आईपीएस मणिलाल पाटीदार बर्खास्त, आईपीएस सूची से नाम भी हटाया गया

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार की संस्तुति पर गृह मंत्रालय ने यूपी कैडर के 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी मणिलाल पाटीदार को भारतीय पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यूपी पुलिस की वेबसाइट से भी उनका नाम हटा दिया गया है। महोबा जिले के कबरई मंडी के क्रेशर व्यापारी इन्द्रकांत त्रिपाठी की मौत हुई थी जिसमें पाटीदार पर गंभीर आरोप लगे थे। इस केस में एफआईआर के बाद उनके ऊपर यूपी पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया था। पाटीदार ने 15 अक्टूबर 2022 को कोर्ट में सरेंडर किया था, तबसे वह लखनऊ जेल में बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *