आगरा ब्रेकिंग घर के अंदर तीन डैड बॉडी मिलने से हड़कंप,
संदिग्ध हालात में तीन लोगों की मौत, डीसीपी सिटी सहित थाने का फोर्स मौके पर मौजूद,
युवक का शव घर में फंदे पर लटका मिला है, जबकि उसका 12 साल का बेटा और मां कमरे में मृत मिले हैं,
पुलिस हत्या के बाद आत्महत्या की जता रही है आशंका, थाना न्यू आगरा भगवान टॉकीज न्यू लॉयर्स कॉलोनी का मामला।
हाथरस- बैंक मित्र से हुई 2 लाख रुपए की लूट , 3 बाइक सवार बदमाशों ने की 2 लाख की लूट, हथियारों के बल पर बैंक मित्र से की लूट, एसपी निपुण अग्रवाल घटनास्थल पर पहुंचे, मुकदमा दर्ज़ कर, गिरफ्तारी के लिए बनाई टीमें, हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव दतौरा के पास की घटना.
पटना: कल होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले कथित तौर पर राजद विधायक और महागठबंधन के विधायक बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आवास पर रुके हुए हैं।
वीडियो पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव के आवास के बाहर से है।
पटना में कल बिहार विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट पर RLJP के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा, “खेला तो हो गया… अब कोई खेला नहीं है। ये बयान भ्रमित करने के लिए दिए जा रहे हैं… जिन लोगों ने अपने विधायकों को बंद करके रखा है, खाना पीना दे रहे हैं, मोबाईल तक बंद कर दिए हैं, वो लोग डर रहे हैं और वही कह रहे हैं कि खेला होगा…”
