आज दिनांक 09/02/2024 को विकास खंड बामौर के जायसवाल मैरिज गार्डन गरौठा में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ,राजकीय उद्योग प्रशिक्षण संस्थान व क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में रोजगार मेले का आयोजन किया। रोजगार मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय श्री नेहा संजीव निरंजन जिला पंचायत सदस्य झांसी एवं जितेंद्र सिंह पटेल जिला पंचायत सदस्य संयुक्त रूप से और विशिष्ट अतिथि श्री लखन दीक्षित शहर जिला कार्यवाहक द्वारा किया गया । रोजगार मेले में नौ कंपनियों के प्रतिनिधि आए जिसमें 294 अभ्यर्थियों में से 112 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया। मेले में स्किल्ड इंडिया सोसायटी झांसी, एस पी इंटर प्राइजेस,डायल एस आई एस, एक्साइट,टाटा पावर,पुखराज एवं प्रथम एजुकेशन इत्यादि प्रमुख कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। 15 चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य अतिथि महोदय द्वारा ऑफर लेटर वितरित किया गया। मेले में कौशल विकास मिशन योजना के जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री आदर्श श्रीवास्तव द्वारा अतिथियों का सम्मान किया और बताया कि कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय रोजगार मेले प्रत्येक विकास खंड में लगाए जा रहे हैं। प्रथम फेज के सफल आयोजन के बाद आज द्वितीय चरण तृतीय मेला आयोजित किया गया है।
मेले में जिला कौशल प्रबंधक श्री नीरज कुमार यादव, एवम जिला कार्यक्रम प्रबंधक कीर्ति लता गौर ने आए हुए आगंतुको को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मेले में पुष्पेंद्र, मधुवेंद्र एवं सुशील आदि ने प्रतिभाग किया।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- जम्मू कश्मीर
- दिल्ली एनसीआर
- पंजाब
- बिहार
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
- हिमाचल
आज दिनांक 09/02/2024 को विकास खंड बामौर के जायसवाल मैरिज गार्डन गरौठा में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन का हुआ शुभारंभ रिपोर्ट: अनिल मौर्य
