आज दिनांक 2 अक्टूबर 2023 को गांधी जयंती के उपलक्ष में स्किल्ड इंडिया सोसाइटी ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया | रिपोर्ट:अनिल मौर्य

आज दिनांक 2 अक्टूबर 2023 को गांधी जयंती के उपलक्ष में स्किल्ड इंडिया सोसाइटी ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया | सर्वप्रथम स्किल्ड इंडिया के डायरेक्टर नीरज सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र का माल्यार्पण कर समस्त स्टाफ को स्वच्छता की शपथ दिलाई एवं साफ सफाई रखने हेतु प्रेरित किया l उन्होंने बताया कि हमें अपने द्वारा कहीं भी गंदगी नहीं फैलानी है और लोगों को भी जागरूक करना है की वे गंदगी ना फैलाएं देश के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमसभी की ज़िम्मेदारी है कि झांसी को स्वच्छता में नंबर 1 लाने का प्रयास करना है और अपने आस पास सफाई रखनी है।
नीरज सिंह ने अपने स्टाफ को एक-एक तुलसी का पौधा भेंट किया और पौधे को ध्यान रखने को कहा |
उसके बाद नीरज सिंह एवं समस्त स्टाफ ने श्रमदान करते हुए मनु बिहार सिविल लाइन क्षेत्र में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की एवं लोगों को स्वच्छता हेतु प्रेरित किया l इस अवसर पर स्किल्ड इंडिया सोसाइटी के नेशनल हेड प्रतीक खरे, जितेंद्र सिंह, शीलू गौतम, रश्मि कुशवाहा, आराधना नामदेव, प्रशांत ओझा, अनुज कुशवाहा, आदि स्टाफ ने मिलकर सहभागिता की और सभी ने महीने में 1 घंटे श्रमदान के लिए सभी से अनुरोध किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *