कारागार में कौशल विकास मिशन संस्थान का उद्घाटन किया गया,रिपोर्ट:अनिल मौर्य

झांसी ।स्किल्ड इंडिया सोसाइटी झांसी के संयोजक श्री नीरज सिंह के द्वारा कारागार में निरुद्ध बंदियों के पुनर्वास एवं उनको रोजगार परक बनाने हेतु कौशल विकास मिशन के अंतर्गत विभिन्न ट्रेडों ऑर्गेनिक कृषि प्रशिक्षण हैंडीक्राफ्ट सॉफ्ट टॉयज, प्लंबिंग प्रशिक्षण, मोटर वाइंडिंग प्रशिक्षण प्रदान किए जाने हेतु कारागार में कौशल विकास मिशन संस्थान का उद्घाटन किया गया ।
इस अवसर पर श्री विनोद कुमार सोनी वरिष्ठ अधीक्षक, श्री सुरेश मिश्र, कारापाल, श्री कस्तूरी लाल गुप्ता करापाल, श्री जगदीश सिंह चौहान उपकारापाल, श्रीमती बीना बाजपेई उपकारापाल, श्री राजनाथ मिश्र उपकारापाल, श्री प्रकाश बंसल उपकारापाल, कौशल विकास मैनेजर नीरज कुमार
एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।
वरिष्ठ अधीक्षक श्री विनोद कुमार सोनी द्वारा सभी आगंतुकों, व्यवस्थापकों एवं सहयोगियों का आभार प्रकट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *