जोरहाट: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान अपने संबोधन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “हिंसा को असम से बेहतर कोई नहीं समझता है। एक समय हुआ करता था जब आप लोग बाहर नहीं निकल सकते थे। हिंसा थी, नफरत फैली हुई थी और लोगों की हत्या हो रही थी। याद रखिए कि उस समय कांग्रेस पार्टी खड़ी थी जिसने हिंसा को खत्म किया और असम के लोगों को जोड़ा। आज भाजपा और मुख्यमंत्री असम को बांटने का काम कर रहे हैं… आज देश में सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री असम के मुख्यमंत्री हैं।”
दिल्ली: पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “देश में किसान अभाव की वजह से आत्महत्या कर रहे हैं। क्या कभी प्रधानमंत्री मोदी की किसी किसान के घर जाने की इच्छा हुई?… चुनाव आ गए हैं तो प्रधानमंत्री मोदी का मंदिर जाना बढ़ गया है। क्योंकि हर मंदिर में जाकर वे(पीएम मोदी) राम मंदिर का प्रचार करते हैं। भाजपा ने धर्म के आधार पर वोट मांगने का फैसला कर लिया है…”
