आज बुंदेलखंड कावड़ यात्रा समिति के द्वारा आयोजन समिति के साथ सभा स्थल पर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभा स्थल का निरीक्षण किया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी, मंडी सचिव, प्रशासन के अन्य अधिकारी, कावड़ यात्रा आयोजन समिति के सदस्य के साथ सभा स्थल पर बैठक की।
बैठक में यात्रा के रूट पर विस्तार से चर्चा हुई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय केशव प्रसाद मौर्य जी उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार जी स्वागत सभा को संबोधित करेंगे।
कलश लेकर चल रही महिलाओं एवं कावड़ियों पर पुष्प वर्षा करेंगे।
यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सहायता कैंप लगाए जाएंगे स्वागत के लिए जगह जगह मंच सजाए गए हैं।
जिसमें कावड़ यात्रियों को पानी, फल, जूस, बिस्किट आदि की व्यवस्था रहेगी ।
यात्रा के साथ-साथ एम्बुलेंस भी साथ-साथ चलेगी एवं पुलिस प्रशासन ने आश्वासन किया की भरपूर पुलिस व्यवस्था का सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर निशांत शुक्ल, नीरज सिंह, प्रवीण लखेरा, अभिषेक सोनकिया, सचिन मिश्रा, अंकित यादव एल, आकाश पांडे, कमल शर्मा, वरुण जैन, सत्यम, राहुल कुशवाहा, अमित बुधौलिया, आदि उपस्थित रहे।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- जम्मू कश्मीर
- दिल्ली एनसीआर
- पंजाब
- बिहार
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
- हिमाचल
आज बुंदेलखंड कावड़ यात्रा समिति के द्वारा आयोजन रिपोर्ट :अनिल मौर्य
