नई दिल्ली 13 मई । कमल हसन ने चुनाव प्रचार के दौरान एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आजाद भारत का पहला आतंकी हिंदू था।
उन्होंने कहा कि मैं ये इसलिए नहीं कह रहा कि यहां काफी संख्या में मुसलमान हैं। मैं ये महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने कह रहा हूं। आजाद भारत में पहला आतंकवादी एक हिंदू था। उसका नाम था- नाथूराम गोडसे।
कमल हासन अरवाकुरिची विधानसभा क्षेत्र में प्रचार कर रहे थे, जहां 19 मई को उपचुनाव होना है। फरवरी 2018 में मक्कल निधि मय्यम पार्टी का गठन करने वाले हासन के इस बयान ने बवाल खड़ा कर दिया है।
इस दौरान हासन ने कहा कि वो खुद को गौरवान्वित भारतीय मानते हैं जो भारत में एकता चाहता है। जो मानता है कि तिरंगे के तीन रंगों का एक मतलब हर धर्म को साथ रहने का संदेश भी है। हासन के मुताबिक वो 1948 में महात्मा गांधी की हत्या को को लेकर जवाब मांगने पहुंचे हैं।
