उरई । गुरुवार की शाम कस्बा आटा में बस स्टैंड पर सड़क पार कर रही महिला की लोडर से कुचल कर मौत हो गई ।
भदरेखी निवासी फुल्लन (55 वर्ष) पत्नी इद्दू गांव से बीमार भाई को देखने अपने मायके परासन जा रही थी । शाम को वह भदरेखी से टेम्पो से आ कर आटा उतरी ।
इसके बाद परासन के लिए वह बस स्टैंड पर दूसरा टेम्पो पकड़ने को सड़क पार करने लगी तभी हाईवे पर दौड़ रहा लोडर उसे कुचलता हुआ चला गया । घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसने शव कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
