आयकर विभाग के रेडार पर पेशेवर, 50 लाख से अधिक इनकम वालों को जा रही नोटिस

*1.* आयकर विभाग के रेडार पर पेशेवर, 50 लाख से अधिक इनकम वालों को जा रही नोटिस, फर्जी दावे या गलत जानकारी देकर विदेशी आय छिपाई, HRA-TA अधिक दिखाया।

*2.* ट्रम्प की ‘बोर्ड ऑफ पीस’ मीटिंग में सदस्य नहीं बना भारत, ऑब्जर्वर के रूप में शामिल, गाजा के लिए ₹1.5 लाख करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान।

*3.* अब सिर्फ अधिकृत अधिकारी ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दे सकेंगे बयान, लालबाजार का पुलिस कर्मियों के लिए नया दिशानिर्देश।

*4.* उत्तर कोलकाता पॉलिटेक्निक कॉलेज में रैगिंग! छात्र की सीधे UGC की रैगिंग विरोधी हेल्पलाइन पर शिकायत।

*5.* उत्तर 24 परगना के रायदीघि में ISF-CPIM छोड़ 50 परिवारों ने थामा TMC का झण्डा।

*6.* बांकुड़ा: “बिना अनुमति स्कूल रूम में घुस कर दादागिरी…”! स्कूल प्रबंधन की BJP MLA निर्मल कुमार धाड़ा के खिलाफ थाना में शिकायत।

*7.* दिल्ली में चल रहे AI समिट की शशि थरूर ने की तारीफ, बोले-बड़े इवेंट्स में गड़बड़ियां हो सकती हैं; राहुल गांधी ने इसे PR तमाशा बता चुके।

*8.*’अविमुक्तेश्वरानंद नहीं योगी के साथ हैं हम’, शंकराचार्य विवाद पर अखाड़ा परिषद का बयान, रवींद्र पुरी बोले- ज्यादा दादागिरी नहीं।

*9.* कर्नाटक: बागलकोट में शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान सांप्रदायिक झड़प, मस्जिद के पास पथराव।

*10.* सिंगल मदर भी पूर्ण गार्जियन, बच्चे की पहचान उससे क्यों जोड़ना जिससे कोई संबंध नहींः बॉम्बे हाइकोर्ट; रेप पीड़ित मां के पक्ष में सुनाया फैसला।

*11.* यूपी बोर्ड: 27,052 छात्रों ने दूसरे दिन छोड़ी परीक्षा, अब तक 3,40,760 छात्र रहे गैर-मौजूद।

*12.* UP: भर्ती के नाम पर घूसखोरी का खेल, CBI का आधी रात छापा, DEE समेत 3 अफसर गिरफ्तार

*13.* बटर पॉलिश! पाक PM शहबाज शरीफ ने की ट्रंप की तारीफ, बताया ‘मैन ऑफ पीस’ और ‘साउथ एशिया का मसीहा’, कहा- ‘आप साउथ एशिया के सेवियर हैं, आप जैसा कोई नहीं…।

*14.* बच्चों की सोशल मीडिया पर लत पर अमेरिका कोर्ट का जुकरबर्ग से सवाल- क्या 9 साल का बच्चा आपकी शर्तें पढ़ेगा।

*15.* T20 वर्ल्डकप- सुपर-8 के मैच: 21 फरवरी से शुरुआत, 3 डबल हेडर होंगे, भारत 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका से खेलेगा।

*16.* सेंसेक्स 37 अंक बढ़कर 82,535 पर, निफ्टी 23 अंक उपर।

*==========================*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *