*इंडियन नेशनल कांग्रेस👇🏻*
हम मर जाएंगे, लेकिन BJP से समझौता नहीं करेंगे।
क्योंकि हमारा हिंदुस्तान ‘नफरत’ का हो ही नहीं सकता। हमारा हिंदुस्तान ‘संविधान, मोहब्बत, भाईचारे’ का है।
हम ऐसे ही हिंदुस्तान के लिए लड़ते हैं और इसके लिए मरने को भी तैयार हैं।
: नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi
📍 दिल्ली
🛑केजरीवाल जी 5 साल पहले यमुना का पानी पीने की बात कर रहे थे।
लेकिन आज भी वो यमुना का पानी बोतलों में लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। ये खोखलापन है।
केजरीवाल भी नरेंद्र मोदी की तरफ सिर्फ झूठ बोलते हैं।
: नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi
📍 दिल्ली
🛑केजरीवाल ने कहा था 👇🏻
* यमुना में स्नान करूंगा
* यमुना का पानी पिऊंगा
केजरीवाल जी, यमुना का पानी छोड़िए, बादली की जनता जो पानी पी रही है, वही पीकर दिखा दीजिए।
: नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi
📍 दिल्ली
🛑आप कभी मत भूलिएगा कि आपके साथ कौन खड़ा होता है, संविधान को कौन बचाता है और आपसे सच कौन बोलता है।
कांग्रेस पार्टी ने आपसे वादा किया था 👇🏻
🔹मनरेगा देंगे
🔹भोजन का अधिकार देंगे
🔹कर्ज माफ करेंगे
🔹कर्नाटक की महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा देंगे
🔹कर्नाटक, तेलंगाना में महिलाओं के खातों में सीधा पैसा देंगे
🔹छत्तीसगढ़ में किसानों को धान का सही दाम देंगे
कांग्रेस पार्टी ने इन सभी वादों को पूरा किया। कांग्रेस पार्टी कभी झूठे वादे नहीं करती।
ये इसलिए क्योंकि कांग्रेस पार्टी और जनता का रिश्ता मोहब्बत-भाईचारे का है।
: नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi
📍 दिल्ली
🛑BJP सरकार ने मुझे डराने के लिए
* मेरे ऊपर 32 केस लगाए हैं
* 55 घंटे मुझसे पूछताछ की
* मुझसे मेरा घर छीन लिया
लेकिन मुझे फर्क नहीं पड़ता.. मैं उनसे नहीं डरता।
: नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi
📍 दिल्ली
🛑नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi ने श्री Devender Yadav के विधानसभा क्षेत्र बादली में विशाल जनसभा को संबोधित किया।
AAP-BJP ने दिल्ली की जनता से विश्वासघात किया है। यहां के लोग साफ पानी और प्रदूषण मुक्त हवा के लिए तरस रहे हैं, लोगों के पास सुविधाओं की भारी कमी है।
इसलिए अब जनता ने ठान लिया है, AAP-BJP को सबक सिखाना है और दिल्ली में कांग्रेस की सरकार को लाना है।
दिल्ली में आ रही है कांग्रेस ✋
📍 दिल्ली
🛑मैं कुछ दिन पहले दिल्ली के AIIMS गया था।
वहां देश के अलग-अलग कोने से लोग इलाज के लिए आए थे, वे लोग भी दलित, पिछड़े, आदिवासी वर्ग से थे।
आपको मनरेगा में भी इसी वर्ग के लोग दिखेंगे।
देश की संस्थाओं में, एजुकेशन, ब्यूरोक्रेसी और हेल्थकेयर सिस्टम में इन 2-3% लोगों को बैठा दिया जाता है। मगर पॉवर इनमें से किसी को नहीं दी जाती है।
: नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi
📍 दिल्ली
🛑अरविंद केजरीवाल ने जितने भी झूठ और गलत बयान दिए हैं, मैंने उन सभी को आंकड़ों के साथ गलत साबित किया है।
मैंने केजरीवाल को साफ कहा है कि वो जनता से झूठ बोलते हैं, फरेब करते हैं।
मैंने कई बार केजरीवाल को मेरे साथ मंच पर ‘सच का सामना’ करने के लिए बुलाया है, लेकिन उनकी हिम्मत नहीं हुई।
मैं अरविंद केजरीवाल को फिर से चुनौती देता हूं कि वे मेरे साथ डिबेट करें और मेरे पूछे गए सभी सवाल के जवाब तथ्यों के साथ दें।
* जगह: जंतर-मंतर
* दिन: 31 जनवरी, 2025
* समय: दोपहर 2 से 3 बजे
: Sandeep Dikshit जी
🛑नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi ने ‘वंचित समाज: दशा और दिशा’ बैठक में सभा को संबोधित किया।
कांग्रेस हमेशा ही वंचित वर्ग के साथ खड़ी रही है और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाती आई है।
हम उनके न्याय के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे।
जय भीम
जय कांग्रेस ✋
📍 दिल्ली
🛑इंदिरा गांधी जी के समय देश के लोगों में आत्मविश्वास था।
देश के दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक समेत हर वर्ग के लोग जानते थे कि..
इंदिरा गांधी जी उनके लिए लड़ जाएंगी, मर जाएंगी।
: नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi
📍 दिल्ली
🛑ये विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ BJP-RSS के लोग हैं, दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी है।
BJP-RSS के लोग नफरत फैलाते हैं, लोगों को डराते हैं।
लेकिन BJP-RSS के लोग जहां भी नफरत और हिंसा फैलाएंगे, कांग्रेस वहां ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलेगी।
: नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi
📍 दिल्ली
🛑लोक सभा चुनाव में नरेंद्र मोदी ने कहा- अगर हमें 400 सीटें मिल गई, तो हम अंबेडकर जी के संविधान को बदल देंगे।
वहीं RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि देश को आजादी 15 अगस्त, 1947 को नहीं मिली। देश में आजादी नरेंद्र मोदी लेकर आए हैं।
इसका साफ मतलब है कि ये लोग देश के संविधान को नहीं मानते, ये लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं।
संविधान में साफ लिखा है- देश में सभी लोग एक समान हैं, ये मोहब्बत और भाईचारे का देश है।
लेकिन नरेंद्र मोदी देश में नफरत फैलाकर आपको एक दूसरे से लड़ाना चाहते हैं… और आपका ध्यान भटकाकर, आपकी संपत्ति अडानी जैसे लोगों को सौंप देना चाहते हैं।
: नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi
📍 दिल्ली
🛑दिल्ली में जहांगीरपुरी को बसाने का काम इंदिरा गांधी जी ने किया था।
यहां देश के अलग-अलग राज्यों के लोग रहते हैं। इस जहांगीरपुरी में एक मिनी भारत बसता है और यहां लोग पूरे सौहार्द के साथ रहते हैं।
लेकिन दुख की बात है कि 10 साल पहले आए एक बहुरुपिए के झूठे वादों में यहां की जनता आ गई, लेकिन उसने यहां की जनता को भी ठग लिया।
यहां के लोग आज साफ पानी, राशन कार्ड के लिए तरसते हैं, बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिलती। आज यहां गंदगी का अंबार है और झुग्गीवासी मकान को तरसते हैं।
मैं सभी से कहना चाहता हूं, जब आपने मुझे चुना था तो मैंने जहांगीरपुरी और बादली को बदलने और बेहतर बनाने का काम किया था और उसी तरह हम आगे भी करते रहेंगे।
: Indian National Congress – Delhi अध्यक्ष व बादली से कांग्रेस उम्मीदवार देवेन्द्र यादव जी
📍 दिल्ली
#HogiHarJaruratPuri
🛑महात्मा गांधी जी की हत्या आज के दिन ही की गई थी।
उनकी हत्या इसलिए की गई, क्योंकि वे नफरत के खिलाफ थे और भाईचारे के लिए लड़ रहे थे।
उन्हें गोली उन लोगों ने मारी, जिनकी विचारधारा आज हिंदुस्तान को चला रही है।
दो विचारधाराओं की ये लड़ाई पुरानी है। आज देश में एक तरफ RSS है और दूसरी पार्टी कांग्रेस पार्टी है।
आज पूरा देश जानता है कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी कभी भी BJP के साथ समझौता नहीं कर सकते।
: नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi
📍 दिल्ली
#HogiHarJaruratPuri
🛑Prof. Rajeev Gowda, Chairperson, AICC Research Dept, breaks down the key highlights of the explosive “Real State of the Economy 2025” report!
What’s the REAL state of India’s economy?
👉Unemployment Crisis
👉 Uninspiring and Unequal GDP Growth
👉Stagnant Incomes, Low Household
Consumption, and Declining Savings
👉 Manufacturing in Decline
👉Trade and Investments
🛑Prof. Rajeev Gowda ji, Chairperson, AICC Research Dept, presents key findings from the “Real State of the Economy 2025” report, offering expert insights into India’s economic landscape.
👉An Eroding Welfare State
👉MGNREGA Under Attack
👉Agrarian Crisis and Farmer Distress
👉Inflation
👉 Cronyism
👉BJP’s Attacks on Financial Institutions
👉 How the BJP is suppressing Critical Data
🛑जब अमेरिका में पहली बार SAT एग्जाम की शुरुआत हुई, तो उसमें पता चला कि गोरे छात्रों का प्रदर्शन अफ्रीकन-अमेरिकन छात्रों से बेहतर था।
ऐसे में एक प्रोफेसर ने एक प्रयोग किया और उसने क्वेश्चन बैंक अफ्रीकन-अमेरिकन प्रोफेसर से तैयार करवा दिया।
जानते हैं क्या हुआ- सारे गोरे छात्र फेल हो गए।
: नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi
📍 दिल्ली
🛑देश में अर्थव्यवस्था के हालात 👇
* देश के 29% ग्रेजुएट बेरोजगार हैं
* मैन्युफैक्चरिंग में ‘मेक इन इंडिया’ का शेर कागजी निकला है
* मैन्युफैक्चरिंग में नौकरियां लगातार गिरती जा रही हैं
* अर्थव्यवस्था में मैन्युफैक्चरिंग का शेयर 25% होना था, जो 2022 में 15% से थोड़ा सा ऊपर है
* नरेंद्र मोदी के शासनकाल में GDP ग्रोथ रेट महज 6% रही, जो UPA के शासनकाल के 7.6% से बहुत कम है
* बांग्लादेश का Per Capita Income भारत से ज्यादा है
* हिंदुस्तान के आम परिवार कर्जे का बोझ झेल रहे हैं
* लोग सोना गिरवी रखकर घर चलाने को मजबूर हैं, जो मंगलसूत्र छीनने की बात करते थे, वो खुद मंगलसूत्र छीन रहे हैं
* कॉर्पोरेट टैक्स पहली बार आजाद हिंदुस्तान में इनकम टैक्स से कम है
* देश के पूंजीपति नरेंद्र मोदी की नीतियों पर विश्वास नहीं करते हैं, इसलिए देश में निवेश का दर लगातार गिरता गया है
* जिसे लाल आंख दिखानी थी, PM मोदी ने उस चीन के साथ सबसे ज्यादा व्यापार किया। चीन से आयात की ग्रोथ 83% से ज्यादा की हुई है
* FDI की हालत भी खराब है। अगर लोगों के पास देश छोड़कर बाहर बसने और निवेश करने का मौका है, तो वे ऐसा कर रहे हैं। 21,000 से ज्यादा हाई नेटवर्थ के लोगों ने भारत की नागरिकता छोड़ दी है
* मोदी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण का बजट घटा दिया है
* देश के 55% किसान कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं
* महंगाई से लोग परेशान हैं- आटा, दाल, सब्जी से लेकर शिक्षा… सब महंगी है
* रुपया दुबला होता जा रहा है। कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी को रुपया 58 पर दिया था, वो 87 पर पहुंच गया है
* देश में सारी नीतियां नरेंद्र मोदी के चहेते पूंजीपतियों के लिए बन रही हैं, अडानी ग्रुप पर करीब 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज है
* जिन एजेंसियों से देश के लोगों को सहूलियत दी जाती थी, वही आज BJP के फ्रंटल बनकर ‘चंदा दो-धंधा लो’ का काम कर रही हैं।
: Supriya Shrinate जी
🛑The economy will not go into a recession even if there’s no govt in India. We will continue to grow at 4-5% because there are farmers, workers, and small industries that produce food grains and other things and services.
The real question is how much more than 4-5% the govt can grow the economy.
This Govt’s policies added about 1.5-2% to the inherent growth rate, but that’s not sufficient.
We are indeed the fastest-growing economy in the world, but please remember this:
– Growing at 2.7% last year, the US added $787 billion to its GDP in that one year.
– Meanwhile, China grew last year at 4.91%, and it added $895 billion to its GDP.
– We are growing at a faster rate but we add only $256 billion to our GDP.
So, we actually need to see the addition to the GDP and not compare the growth rates
: Rajya Sabha MP and Former Finance Minister Shri P Chidambaram
🛑आज देश की मेनस्ट्रीम मीडिया का उदाहरण देखिए।
आपको देश की मीडिया में दलित, पिछड़े, आदिवासी समाज से एक भी व्यक्ति नहीं मिलेगा।
: नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi
📍 दिल्ली
🛑आज हम आपको बताएंगे कि देश किस प्रकार तंगहाली और बदहाली से जूझ रहा है।
पहली तस्वीर
यह तस्वीर सुमन की है। सुमन उत्तर प्रदेश के एटा की रहने वाली थी, डेढ़ साल पहले इनके पति की मौत हो गई।
सुमन अपने 6 बच्चों और एक बूढ़ी सास के साथ रहती थी। उसने घर चलाने के लिए 50 हज़ार का कर्ज़ लिया। एक दिन जब वह रोटी बनाने के लिए गई तो देखा कि जितना आटा है, उसमें सिर्फ 6 रोटियां बनेगी, लेकिन खाने वाले 8 लोग थे।
जिसके बाद सुमन ने सल्फास खाकर अपनी जान दे दी।
दूसरी तस्वीर
यह तस्वीर झांसी में रहने वाले राम किशन की है, जो एक किसान हैं। अपने बेटी की शादी के लिए उन्होंने कुछ कर्ज़ लिया था, जिसको वह चुका नहीं पाए। हालात संभलते न देखकर उन्होंने अपनी जान दे दी।
तीसरी तस्वीर
यह तस्वीर एक युवा दंपत्ति की है, जिनका नाम संचिता और हरीश है। हरीश ने MBA किया था, उसकी नौकरी चली गई। उसने कई जगहों पर नौकरी के लिए प्रयास किया, लेकिन नौकरी नहीं मिली।
इससे निराश होकर हरीश ने फांसी लगाकर जान दे दी, जब यह ख़बर उसकी पत्नी को मिली तो उसने भी अपनी जान दे दी।
ये इस देश की हकीकत है, जहां हजारों लोग बेरोजगारी और आर्थिक तंगी के कारण मरने को मजबूर हैं।
: Supriya Shrinate जी
🛑मैं आपको स्पष्ट रूप से बता दूं कि:
जब केजरीवाल आए तो मैंने शुरुआत में इन्हें ऑब्जर्व किया।
मुझे समझ आया कि केजरीवाल भी नरेंद्र मोदी की तरह एंटी रिजर्वेशन और एंटी दलित हैं।
: नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi
📍 दिल्ली
🛑आप देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों के मालिकों और मैनेजमेंट टीम की लिस्ट निकालिए।
इस लिस्ट में कोई भी व्यक्ति देश के दलित, पिछड़े और आदिवासी वर्ग से नहीं मिलेगा।
यही हाल देश के बड़े-बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल और संस्थाओं का है।
: नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi
📍 दिल्ली
