इंस्पेक्टर के ऊपर युवक ने दफ्तर में जाकर ब्लेड से हमला किया

चंदौसी ।इंस्पेक्टर सत्येंद्र पवार के ऊपर युवक ने दफ्तर में जाकर ब्लेड से हमला कर दिया। इसके बाद वह अन्य पर वार करने के लिए दौड़ पड़ा। शोरशराबा होने के बाद आरोपी को अन्य पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल काबू किया। हमले की जानकारी के बाद एसपी समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि आरोपी युवक लंबे समय से अवसाद में बताया जा रहा है। उसके खिलाफ पहले से कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।

औरैया-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 28 अक्टूबर को प्रस्तावित आगमन कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए एडीजे आलोक सिंह, आईजी प्रशान्त कुमार, जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व पुलिस अधीक्षक चारु निगम सहित उच्च अधिकारियों और पुलिस प्रशासन द्वारा तिरंगा मैदान, ककोर मुख्यालय पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान सम्बंधित अधिकारियों व पुलिस प्रशासन को उचित व्यवस्थाओं, यातायात, पार्किंग आदि से संबंधित निर्देश दिए गये।

लखनऊ: 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा दशहरा। राजधानी में कई जगह होगा रावण दहन

बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है विजय दशमी पर्व। ऐशबाग के रामलीला ग्राउंड में होगा रावण दहन

80 फिट के रावण के पुतले का होगा दहन।शानदार आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन

राज्यपाल, सीएम योगी,डिप्टी सीएम को निमंत्रण। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *