जयपुर, राजस्थान: जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा, “इस गर्मी के मौसम में राजस्थान में पहली बार अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है…पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान फलोदी में 50.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया…भीषण हीट वेव का दौर अगले 2-3 दिनों तक जारी रहेगा…28-29 मई से अधिकतम तापमान में करीब 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है…”
लखनऊ – उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का सितम लगातार जारी
यूपी के अधिकतम जिलों में तापमान पहुंच रहा 40 पार
40 डिग्री से ऊपर पहुंच रहा तापमान,लोगों को परेशानी
भीषण गर्मी में लोगों को बाहर निकलना हुआ मुश्किल
लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में चिलचिलाती धूप
भीषण गर्मी और लू से लोगों को नहीं मिल रही राहत
यूपी में अभी कुछ और दिनों तक रहेगी भीषण गर्मी
सड़कों से लेकर घरों के अंदर तक लोगों को लग रही गर्मी
