Headlines

इस्कॉन मंदिर में होगा चार दिवसीय भव्य कार्यक्रम, फूलों की खेली जाएगी होली रिपोर्ट :अनिल मौर्य

श्री चैतन्य महाप्रभु जन्मोत्सव का होगा शुभारंभ हरि नाम संकीर्तन यात्रा से
== इस्कॉन मंदिर में होगा चार दिवसीय भव्य कार्यक्रम, फूलों की खेली जाएगी होली

झांसी। आप सभी झांसी के निवासियों के लिए विशेष रूप से 23 मार्च से 26 मार्च तक गौर पूर्णिमा महोत्सव एवं फूलों की होली का आयोजन किया जा रहा है।पत्रकारों से वार्ता करते हुए मंदिर अध्यक्ष ब्रजभूमि दास ने बताया की इस कार्यक्रम का शुभारंभ 23 मार्च को हरिनाम संकीर्तन यात्रा से होगा जो की कचहरी चौराहा सदर बाजार से प्रारंभ होगी। इस महोत्सव में विशेष रूप से इस्कॉन वृंदावन से परम पूज्य राधे श्यामानंद महाराज पधार रहे है जिनके द्वारा श्री चैतन्य महाप्रभु की लीलाओं पर कथा कही जायेगी, कथा का समय सुबह 8 बजे एवं सांय 7 बजे रहेगा। 25 मार्च को सांय 5 बजे से भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु के प्राकट्य महोत्सव को मनाया जाएगा जिसमे विशेष कीर्तन, भगवान का अभिषेक, 56 भोग एवं महाआरती होगी। 26 मार्च को सांय फूलों की होली एवं श्रीमान चित्त चोर प्रभु द्वारा ब्रज गीतों का आयोजन है। आप सभी के लिए 25 और 26 मार्च के कार्यक्रम के उपरांत भोजन प्रसाद की भी व्यवस्था है।

इस अवसर पर मंदिर के प्रमुख सहयोगी
सुरेंद्र राय, महेश सर्राफ, राजीव अग्रवाल,अशोक सेठ,अजय अग्रवाल,मुकेश सिंघल, आरके टेलर, अशोक गुप्ता, व्रज जन रंजन दास, दामोदर बंधू दास, भक्त रोशन, भक्त विपिन, कन्हाई ठाकुर, पुष्पेंद्र, रमेश राय, सुन्दर मोहन दास,आदि उपस्थित रहे। संयोजक संचालन व आभार पीयूष रावत ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *