Headlines

ईद की छुट्टी मनाकर लौट रहे लोगों पर हमला, 31 मरे

नई दिल्ली 17 जून नाइजीरिया में बोको हरम के आतंकवादियों द्वारा किए गए आत्मघाती हमले में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी गई मृतकों की संख्या के बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है मृतकों में अधिकांश लोग ऐसे थे जो ईद की छुट्टी मनाकर लौट रहे थे।

मिलिशिया नेता बाबाकुरा कोलो के मुताबिक दम्बोआ में कल रात दो  हमले  और रॉकेट से ग्रेनेड विस्फोट किया गया, जिसमें 31 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये.

कोलो  ने बताया कि यह हमला विक्की मनाता है लौट रहे लोगों को निशाना बनाकर किया गया।

कोलो ने बताया कि दो आत्मघाती हमलावरों ने शुवारी और पास के अबाचारी शहर में कल रात लगभग 10:45 बजे खुद को विस्फोट कर उड़ा लिया.

उन्होंने बताया कि यह किसी से कहने की जरूरत नहीं है कि यह काम बोको हरम का है. स्थानीय सरकार के एक अधिकारी ने 31 लोगों के मरने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि मरने वाले लोगों की संख्या 31 तक पहुंच चुकी है. यह आंकड़ा बढ़ सकता है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *