झांसी। *उखाड़ फेंका दुश्मनों को जिसने झांसी का अपमान किया “मैं भी वीरांगना” रानी स्वरूपों की दहाड़ से दहलायी धड़कने*
मानव विकास संस्थान के तत्वावधान में राष्ट्रीय कन्वीनर अशोक अग्रवाल काका के दिशा निर्देशन व डॉ अनीता कनौजिया के के सानिध्य में आज आर्य कन्या इंटर कॉलेज सीपरी बाजार में रानी स्वरूपों ने “मैं भी वीरांगना” बन दहाड़ कर अभिनय प्रस्तुति दे सभी को आश्चर्य चकित कर दिया।
स्वरूपों ने रानी लक्ष्मीबाई की तस्वीर के समक्ष कार्यक्रम प्रारम्भ किया विद्यालय में रानी स्वरूपों ने जमकर अपनी अभिनय प्रस्तुति दे धमाल मचा दिया।
संचालन संयोजिका वन्दना गुप्ता ने किया व विद्यालय प्रबंधन ने सक्रिय सहयोग किया।
सभी रानी स्वरूपों की प्रस्तुति उपरान्त श्वेता , कृतिका व संयोगिता को फाइनल मुकाबले हेतु चयनित किया गया। प्रधानाचार्या डॉ अनीता कनौजिया के दिशा निर्देशन में रानी स्वरूप बालिकाओं ने बढ़ चढ़ कर अपनी प्रस्तुति अभिनय सहित देकर कार्यक्रम को रोचक बना दिया।
संस्थान से सम्बद्ध पूर्व संयुक्त निदेशक मत्स्य संजय कुमार शुक्ला व प्रो. ज्योति वर्मा , ममता श्रीवास , नीलम त्रिपाठी आदि ने कन्धे से कंधा मिला कर प्रतियोगिता संचालित करने में अद्वितीय सहयोग किया।
सभी के प्रति आभार विद्यालय शिक्षिका संयोजिका वन्दना गुप्ता ने व्यक्त किया।
