लखनउ 12 अप्रैलः अभी विधायक पर रेप का आरोप लगने वाली उन्नाव की घटना की जांच भी पूरी नहीं हुयी कि आज एक युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि रेप के बाद युवती को जलाकर मार दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंच गयी है।
मामला उन्नाव के असोहा थानाक्षेत्र का है. गुरुवार की सुबह पुलिस को ख़बर मिली कि भल्ला फार्म मार्ग के जंगली खेङाके पास जंगल मे एक जली हुई लाश पड़ी है. सूचना मिलते पुलिस मौके पर जा पहुंची. पुलिस ने पाया कि शव एक युवती का था. जिसे जलाने के बाद वहां फेंका गया था.
पुलिस ने फौरन शव को कब्जे में ले लिया. मामले सूचना जैसे ही जिले के आला पुलिस अधिकारियों को मिली, वे भी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई कर शव को जांच के लिए अस्पताल भेज दिया. मौके पर इलाके के पुलिस उपाधीक्षक समेत भारी पुलिस बल मौजूद है.
